Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

आखिरी अलविदा




चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी




www.blogvani.com




Bookmark and Share




आखिरी अलविदा
से पहले कह दूँ इक बार
कि जो रास्ता मुझ तक आता है
वो सिर्फ इकतरफा होता है
मेरे लिए
जहाँ से होकर में गुजरती हूँ
अलग-अलग किस्सों से
बँटोरती हूँ कुछ अधूरी-सी ख़्वाहिशें,
अधूरे-से ख़्वाब,
और उन्हीं रास्तों पर बो देती हूँ
कुछ यादें, कुछ बातें
जहाँ वक्त और आँसुओं की नमी से
उग आती हैं बेलें
जिसे समय समय पर सहेजना पड़ता है
ताकि वो बीच रास्ते पर न फैल जाए......
और मुझ तक आने वालों की राह में
अड़चन न बन जाए.......

आखरी अलविदा
से पहले कह दूँ कि जो रास्ता मुझ तक आता है
वो एकतरफा नहीं होता
उन लोगों के लिए जो मुझ तक आते हैं
और लौट भी जाते हैं
कहकर आखिरी अलविदा.....


आखिरी अलविदा
से पहले कह दूँ
कि रुक सको तो रुक जाओ कुछ पल
कि मैं अपने जीवन की किताब में ढूँढ सकूँ
यह शब्द “आखिरी अलविदा”
जो मुझे आज तक नहीं मिला.......

प्रतिक्रियाएँ

Re: आखिरी अलविदा
itni complex baat ko itne saral kintu gehre shabdon me kaha hai aapne,main bhi kavita karti hoon isliye is kavita ke marm ko poori tarah samajh sakti hoon....sach me dil ko choo gai.......
अस्वीकरण