

“आशिक आवारा” में रोमांटिक हीरो के रोल बाद जिसके कॅरियर की गाड़ी बैलगाड़ी की तरह चल रही थी, अपने से बड़ी उम्र की महिला से शादी के बाद जिसने अक्षय कुमार के साथ जोड़ी बनाकर “मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी” जैसी फिल्मों में सहायक हीरो के रूप में काम किया उसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि वो एक दिन खान त्रिवेणी (शाहरुख, आमिर, सलमान) में अपना भी नाम दर्ज करवा देगा।
जी हाँ, मैं बात कर रही हूँ सैफ अली खान की, उस रोमांटिक छबी वाले हीरों की जो जितना फिल्मों में रोमांस के लिए जाना गया उतना ही पर्सनल लाइफ में भी। खैर, किसी की पर्सनल लाइफ में दखल अंदाजी करने का शौक किसी को नहीं होता। हम हमारी लाइफ में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि अब आसपास तांकाझाँकी करना समय की बर्बादी समझते हैं। लेकिन जब बात बॉलीवुड स्टार्स की आती है तो सबके कान खड़े हो जाते हैं।
फिर चाहे बात अमृता सिंह से अलग होने की हो या करीना से जुड़ने की। कौन जानता है सच क्या है? कोई तो ऐसी बात होगी सैफ में जिसने करीना का ध्यान अपनी मोहब्बत से हटाकर एक जुनून की तरफ कर दिया, वो भी तब जब पूरी दुनिया को उसकी पहली मुहब्बत के बारे में मालूम था।
सच जो भी हो इससे भी बड़ा सच यह है कि दिल चाहता है, कल हो ना हो, हम-तुम, सलाम-नमस्ते फिर ओमकारा का कठिन सफर तय करने के बाद सैफ ने अपनी एक ऐसी जगह बना ही ली जब उन्हें भी “खान की रेस” में शामिल कर लिया गया है..... अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए फैमस शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बाद अब सैफ का नाम भी लिया जाने लगा है।
अब उनकी आनेवाले फिल्म “रेस” उन्हें कौन-से नंबर पर लाकर खड़ा करती है यह तो समय ही बताएगा........तब तक यहाँ वहाँ से यही सुनने में आ रहा है कि सैफ के हाथ पर करीना के नाम का टैटू बना हुआ है............सैफ करीना को गिटार बजाना सीखा रहे हैं...................एंजॉय द गॉसिप्स.................

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ