Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

उदासी, आनंद और ओशो


उदासी उतना उदास नहीं करती, जितना उदासी आ गई, यह बात उदास करती है। उदासी की तो अपनी कुछ खूबियाँ हैं, अपने कुछ रहस्य हैं। अगर उदासी स्वीकार हो तो उदासी का भी अपना मजा है। मुझे कहने दो इसी तरह, कि उदासी का भी अपना मजा है। क्योंकि उदासी में एक शांति है, एक शून्यता है। उदासी में एक गहराई है। आनंद तो छिछला होता है। आनंद तो ऊपर-ऊपर होता है। आनंद तो ऐसा होता है जैसे नदी भागी जाती है और उसके ऊपर पानी का झाग। उदासी ऐसी होती है जैसी नदी की गहराई--अंधेरी और काली। आनंद तो प्रकाश जैसा है। उदासी अंधेरे जैसी है। अंधेरी रात का मजा देखा? अमावस की रात का मजा देखा? अमावस की रात का रहस्य देखा? अमावस की रात की गहराई देखी? मगर जो अंधेरे से डरता है, वह तो आँख ही बंद करके बैठ जाता है, अमावस को देखना ही नहीं चाहता। जो अंधेरे से डरता है, वह तो अपने द्वार-दरवाजे बंद करके खूब रोशनी जला लेता है। वह अंधेरे को झुठला देता है। अमावस की रात आकाश में चमकते तारे देखे? दिन में वे तारे नहीं होते। दिन में वे तारे नहीं हो सकते। दिन की वह क्षमता नहीं है। वे तारे तो रात के अंधेरे में, रात के सन्नाटे में ही प्रकट होते हैं। वे तो रात की पृष्ठभूमि में ही आकाश में उभरते हैं और नाचते हैं। ऐसे ही उदासी के भी अपने मजे हैं, अपने स्वाद हैं, अपने रस हैं।

प्रतिक्रियाएँ

Re: उदासी, आनंद और ओशो
प्रकृति की हर चीज सुंदर है चाहे वह खुशी हो या गम, उदासी हो या हँसी...ओशो जिंदगी के हर पल को जीना सिखाते थे। उनका मानना था जियो तो खुलकर करो...जो चाहते हो वही करो.. और कुछ न हो सके तो निर्मल नदी की तरह खुलकर बहो। रास्ता खुदबखुद बन जाएगा। श्रुति अग्रवाल
Re: उदासी, आनंद और ओशो
ओशो शब्द से निशब्द तक जाने का रास्ता है ओशो वानी से वानि के पार (मौन) मैं जाने का रास्ता है ऐसा व्यक्ति सदियो मैं होता है जो बात करता है प्रेम की अनंद की और ले जाता है मौन मैं
Re: उदासी, आनंद और ओशो
उदासी एक ऐसा आइना है जो मानव उसकी अतीत से परिचित करवाता है. उदास रहने पर आप खुद को एकमत कर सकते हैं.
अस्वीकरण